रिफ़ंड और कैंसिलेशन पॉलिसी
आख़िरी अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
यह पॉलिसी दुकान के प्लान के लिए PaasKart को किए गए पेमेंट के बारे में है। ग्राहक किसी दुकान से जो ऑर्डर करते हैं, उसका पेमेंट उसी दुकान को जाता है, इसलिए उस पर दुकान के अपने नियम लागू होते हैं (नीचे “दुकान से किए गए ऑर्डर” देखें)।
फ्री ट्रायल
हर नई दुकान को 30 दिन फ्री मिलते हैं (इनवाइट लिंक से 45 दिन), और ट्रायल के दौरान कुछ नहीं कटता। अगर आप ट्रायल खत्म होने से पहले UPI AutoPay सेट करते हैं, तो मैंडेट सेट करने के लिए ₹5 कटते हैं, जो उसी अकाउंट में वापस आ जाते हैं। प्लान की रकम ट्रायल खत्म होने के बाद ही कटती है।
प्लान कैंसिल करना
आप कभी भी ऐप में (Settings → Plan & billing) या हमें लिखकर कैंसिल कर सकते हैं। कैंसिल करने के बाद दोबारा कुछ नहीं कटता, और जितने समय का पेमेंट हो चुका है, उसके खत्म होने तक प्लान चलता रहता है। दुकान डिलीट करने पर भी AutoPay बंद हो जाता है।
रिफ़ंड
मंथली प्लान: जो महीना शुरू हो चुका है उसका रिफ़ंड नहीं होता, लेकिन कैंसिल करने के बाद कभी दोबारा पैसा नहीं कटता। ईयरली प्लान: पेमेंट के 7 दिन के अंदर मांगें तो पूरा रिफ़ंड; उसके बाद प्लान अपनी आख़िरी तारीख तक चलता है। गलती से पैसा कटा, जैसे एक ही समय के लिए दो बार या कैंसिल करने के बाद? हम पूरा वापस करते हैं।
रिफ़ंड कैसे मिलता है
रिफ़ंड हमारे पेमेंट पार्टनर Razorpay के ज़रिए उसी UPI अकाउंट या कार्ड में वापस जाता है, जिससे पेमेंट हुआ था। मंज़ूर हुआ रिफ़ंड हम 2 कामकाजी दिनों में शुरू करते हैं; बैंक में आमतौर पर 5 से 7 कामकाजी दिनों में दिखता है।
रेफ़र करें और कमाएं के फ्री महीने
अगर आपके पास दूसरी दुकानों को बुलाकर कमाया फ्री महीना है और आप UPI AutoPay से पेमेंट करते हैं, तो अगला पेमेंट हमेशा की तरह कटता है और फिर अपने आप पूरा वापस आ जाता है। यही रिफ़ंड आपका फ्री महीना है।
दुकान से किए गए ऑर्डर (ग्राहकों के लिए)
PaasKart पर किसी दुकान से ऑर्डर करने पर आप पेमेंट सीधे दुकान को करते हैं, PaasKart को नहीं, और दुकान अपना कैंसिलेशन और रिफ़ंड का नियम खुद तय करती है। यह नियम आपको चेकआउट पर और ऑर्डर मैसेज में दिखता है। कैंसिल या रिफ़ंड के लिए दुकान से संपर्क करें। अगर दुकान जवाब न दे, तो दुकान का लिंक और ऑर्डर नंबर के साथ हमें लिखें, हम मदद की कोशिश करेंगे, लेकिन रिफ़ंड सिर्फ़ दुकान ही दे सकती है।
कैंसिल या रिफ़ंड के लिए कैसे लिखें
hello@paaskart.com पर ईमेल करें या +91 63540 07124 पर WhatsApp करें, और साथ में अपनी दुकान का लिंक और क्या हुआ, यह लिखें। हम कामकाजी दिनों में जवाब देते हैं, आमतौर पर 24 घंटे के अंदर।